Monday, 2 November 2026 NavBihar Today | बिहार की आवाज
BREAKING
November 2, 2026

एमडीजे पब्लिक स्कूल के छात्र मुफ्त दो दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना

संवाददाता आकाश कुमार, आरा (बिहार): एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला, अमरपुरी बाली सोनवर्षा तथा एम डीजे गर्ल्स पब्लिक स्कूल के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं का जत्था विद्यालय परिवहन द्वारा आज मुफ्त दो दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया गया साथ ही साथ उनके सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई तथा विद्यालय के प्राचार्य ए के घोष के द्वारा भी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।


दो दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के अंतर्गत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं पटना, राजगीर बोधगया एवं सासाराम समेत बिहार की अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे जिसमें गोलघर, चिड़ियाघर, तारामंडल, बिहार संग्रहालय, शहिद स्मारक, श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र, विश्व शांति स्तूप, महाबोधि मंदिर, बौद्ध मंदिर, शेरशाह का मकबरा इत्यादि प्रमुख है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राएं संपूर्ण बिहार शैक्षणिक परिभ्रमण पर जाते हैं इस बार का यह शैक्षणिक परिभ्रमण पूरी तरह मुफ्त है जिसमें खाने पीने से लेकर आने-जाने तथा टिकट इत्यादि का सभी खर्च विद्यालय द्वारा वहन किया जाएगा। इस टूर प्रोग्राम में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इन मेधावी छात्रों के चयन के लिए विद्यालय में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता बेसिक इंग्लिश स्कॉलर टेस्ट का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित हुई थी प्रथम राउंड द्वितीय राउंड एवं तृतीय राउंड। सभी राउंड में क्वालीफाई करते हुए फाइनल राउंड में अपने अपने कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त शैक्षणिक परिभ्रमण की घोषणा की गई थी। आज वह सभी चयनित छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर जा रहे हैं।
इस टूर का उद्देश्य बच्चे जिन चीजों को कक्षा में पढ़ते हैं तथा चित्रों के रूप में देखते हैं उन्हें वास्तविक रूप में देखना एवं महसूस करना तथा अपने ज्ञान एवं अनुभव में इजाफा करना है।
छात्रों के जत्थे के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका भी रवाना हुए जो छात्रों को भिन्न-भिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराते हुए उन जगहों की विशेषता बताएंगे तथा उन्हें गाइड करेंगे। इस शैक्षणिक परिभ्रमण पर ढेर सारे अभिभावकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।